Showing posts with label monsoonlove. Show all posts
Showing posts with label monsoonlove. Show all posts

Monday, September 10, 2018

Monsoon Milan

श्याम वर्ण मेघा जब छाए
नाचे मोर चातक हरशाये
प्रेम पिपासी धरा से मिलने
मेघ! नीर बन दौड़े आए |

धरती ने सोलह श्रृंगार किया
हरित वस्त्र फिर धार लिया
सजना से मिलने को हो तत्पर
मिलन ऋतु का आभार किया |

जब प्रेम मिलन साकार हुआ
नव जीवन का संचार हुआ
स्फुटित होते नव अंकुरों से
निश्छल प्रेम चरितार्थ हुआ |